• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कार में महिला को शराब पिलाकर जबरन किया यौन उत्पीड़न

Naya Badaun by Naya Badaun
November 29, 2025
बदायूं की महिला कर्मी से यौनशोषण करने वाले रायबरेली के मनरेगा उपायुक्त को जेल भेजा
ShareShareShare

नई दिल्ली। एजेंसी
कोलकाता में ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास के पास तीन लोगों ने कार में जबरन शराब पिलाकर एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला का यौन उत्पीड़न किया। शुक्रवार रात को हुई इस घटना की शिकायत कोलकाता के प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित व्यक्तियों तथा जिस कार में इस घटना को अंजाम दिया गया, उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला को इलाज के लिए सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला को जबरन कार में खींचकर बैठाया
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता कोलकाता में रहती है। उसकी शिकायत के मुताबिक शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास के पास प्रगति मैदान पुलिस थाना क्षेत्र में एक बस स्टैंड पर ऐप-एग्रीगेटर कार का इंतजार कर रही थी। उसी समय एक कार आई, जिसमें तीन लोग मौजूद थे। तीनों में से एक महिला का परिचित था। जैसे ही कार रुकी, महिला को जबरन कार में खींच लिया गया।

शराब पिलाकर किया यौन उत्पीड़न
उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया गया, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया था और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। बाद में उसे छोड़ दिया गया। फिलहाल, पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन के अधिकारी अस्पताल गए और महिला का बयान दर्ज किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Previous Post

बुखार का कहर : कुशीनगर के ढोलहा गांव में 98 बच्चे बीमार, तीन की मौत

Next Post

शासन का फरमान, बड़े कार्यों नहीं लगेंगे लखनऊ के चक्कर

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version