नई दिल्ली। (ब्योरो)
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत शांति और संवाद में विश्वास करता है, लेकिन जब बात देश की संप्रभुता और सुरक्षा की आती है, तो वह समझौता नहीं करता। उन्होंने कहा कि भारत वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में संतुलन और जिम्मेदारी की आवाज बन गया है और इंडो-पैसिफिक और ग्लोबल साउथ के देश नई दिल्ली को एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में देखते हैं।
रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को चाणक्य रक्षा संवाद में कहा, कि भारत की आर्थिक वृद्धि, तकनीकी क्षमताएं और सिद्धांत आधारित विदेश नीति ने इसे बदलते वैश्विक परिदृश्य में संतुलन और जिम्मेदारी की आवाज बना दिया है, जिसमें इंडो-पैसिफिक और ग्लोबल साउथ के देश हमें एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में देखते हैं। भारत जिम्मेदारी, रणनीतिक स्वायत्तता और सभ्यतागत मूल्यों में निहित आत्मविश्वास के साथ वैश्विक चर्चाओं को आकार दे रहा है। भारत शांति और संवाद में विश्वास करता है, लेकिन जब बात लोगों की संप्रभुता और सुरक्षा की आती है, तो हम समझौता नहीं करते।

Discussion about this post