• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : 27 जोड़ों ने निकाह पढ़ा तो 290 नवदंपत्तियों ने लिये सात फेरे

Naya Badaun by Naya Badaun
November 27, 2025
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : 27 जोड़ों ने निकाह पढ़ा तो 290 नवदंपत्तियों ने लिये सात फेरे
ShareShareShare

नया बदायूं। (ब्योरो)
शहर के इस्लामियां इंटर कालेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व विशिष्ठ अतिथि जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता व जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव रहीं। डीएम अवनीश कुमार राय और सीडीओ केशव कुमार की मौजूदगी में सामूहिक विवाह एवं निकाय कार्यक्रम संपन्न कराया है। यहां सनातन धर्म की रीति रिवाज के तहत 290 एवं मुस्लिम रीति रिवाज से 27 जोड़े सहित कुल 317 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न कराया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतीकात्मक रूप से कुछ जोड़ों के लिए विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री का वितरण किया गया। सभी अतिथिगण एवं जिले के आला अधिकारियों द्वारा ढह जोड़ों के ऊपर पुष्प वर्षा करके ईश्वर से प्रार्थना की गई कि इनका गृहस्थ जीवन सुखमय हो।

गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पहुंचे मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नवदत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों एवं धर्म के गरीब लोगों को ध्यान में रखते हुए संचालित की गई है। इस योजना का उद्येश्य गरीबों के मनोबल को बढ़ाना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देना है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है और यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सरकार का अभिनव प्रयास है। इस योजना के बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म के लोगों को सम्मिलित किया जाता है। दहेज से मुक्ति दिलाने का सरकार का एक अनूठा प्रयास है। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की गरीबों को केंद्र में रखकर संचालित की गई है। गरीबों को बेटियों के विवाह बोझ साबित नहीं होते।

21 जोड़ों का शादी का सपना टूटा
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जनपद की बदायूं, शेखूपुर, सहसवान, बिसौली विधानसभा के आयोजित किये गये। इसमें 338 जोड़ों के विवाह प्रस्तावित थे लेकिन अंतिम समय तक अधिकारी इंतजार करते रहे मंडप में किसी पक्ष से दूल्हा नहीं पहुंचा तो किसी पक्ष से दुल्हन नहीं पहुंच सकी। इस तरह की समस्या के चलते 21 दूल्हा-दुल्हनों के विवाह नहीं हो सके और वापस लौट गए। केवल 317 विवाह ही हो पाये हैं। कई दुल्हनें दूल्हा का इंतजार करतीं रहीं तो कई दूल्हा दुल्हनों के इंतजार करते रहे।

जोड़ों को सौंपी स्वास्थ्य किट
इस्लामियां कालेज के पांडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न किया गया। यहां 317 जोड़ों के विवाह संपन्न किये गये। यहां नवंदपत्तियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रृंगार किट वितरण की गई। जिसमें एसीएमओ डॉ. जावेद हुसैन, डिप्टी सीएमओ डॉ. नवनीत, डॉ. कमर हुसैन, गौरव यादव सहित ने जोड़ों को श्रृंगार किट वितरण किया। इसमें दुल्हनों के श्रृंगार का सामान रहा और साथ ही परिवार नियोजन की जन जागरूकता को गाइड दी गई। वहीं परिवार नियोजन को इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री भी दी गई।

यह रहे हैं मौजूद
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश वागीश पाठक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दीपमाला गोयल, डीएम अवनीश राय, सीडीओ केशव कुमार, एडीएम प्रशासन अरूण कुमार, वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, संतोष कुमार सहित मौजूद रहे।

Previous Post

कर्तव्य पटेल के परिवार से मिलेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल

Next Post

बदायूं मेडिकल कालेज की बदहाली देख भड़के डिप्टी सीएम, एजेंसी हटाई

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version