• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

एक घंटे की बारिश ने जलभराव के साथ किसानों को बढ़ाईं दुश्वारियां

Naya Badaun by Naya Badaun
September 23, 2023
एक घंटे की बारिश ने जलभराव के साथ किसानों को बढ़ाईं दुश्वारियां
ShareShareShare

बदायूं। जिले में रात को अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादल छा गए। सुबह होते ही जिले में झमाझम बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई इसके बाद दो घंटे तक रिमझिम बारिश चलती रही। जिससे शहर से गांव तक और घरों से खेतों तक पानी-पानी हो गया। सुबह की बारिश से सुहावना मौसम कुछ घंटों के लिए रहा। वहीं दोपहर बाद फिर से मौसम का मिजाज बदला और आसमान में चटकदार धूप खिल गई। जिसने फिर गर्मी से दुश्वारियां बढ़ा दी हैं लेकिन झमाझम बारिश ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

शनिवार की सुबह पांच बजे झमाझम बारिश शु हुई जो एक घंटे तक झमाझम रूप से होती रही और फिर रिमझिम बारिश में बदल गई। सुबह में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और दोपहर के समय 33 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगे भी बूंदाबांदी के साथ बारिश हो सकती है। सुबह की एक घंटे की बारिश ने शहर के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों और मार्गों पर जलभराव की समस्या खड़ी कर दी। वहीं जिले के कस्बों में भी जलभराव की समस्या हुई है गांव देहात के लोगों के सामने जलभराव की दिक्कत अधिक आई है। सुबह के समय बारिश ने जरूर राहत दी लेकिन दोपहर बाद धूप से उमसभरी गर्मी बढ़ गई है। बतादें कि बारिश में ज्यादा पानी गिरने से किसानों के सामने दिक्कतें ज्यादा हुई हैं। किसानों की धान और गन्ना की फसल गिर गई है। बाजरा और मक्का की फसल भी गिरने की सूचनाएं मिली हैं। कई जगह जहां धान की अगेहती फसल कट गई है वह बारिश के पानी में तैरती हुई नजर आई है।

बारिश ने रोक दी फसलों की बुवाई
शनिवार को बारिश के बाद खेतों में फिर इतना पानी भर गया है कि पांच से सात दिन तक खेतों की जुताई नहीं हो सकती है। किसान आलू निकासी करके कोल्ड स्टोर से ला रहे हैं और आलू फसल अगेहती लगाने की तैयारी में हैं। वहीं तमाम किसान लहटा, सरसों आदि फसलें लगाने की तैयारी में हैं। मगर बारिश के चलते खेतों की जुताई अभी नहीं हो सकती है।

बदायूं शहर में हुआ जलभराव
शनिवार को दोपहर तक कीचड़ रही लेकिन दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई तो फिर जलभराव हो गया। जिसमें शहर के ब्राह्मपुर, जवाहरपुरी, चंद्रशील नगर, नई सराय, नई सराय नई बस्ती, ब्राह्मपुर अनेजी कोठी इलाका, शहबाजपुर, टिकटगंज, पथिक चौक, विजय नगर कालोनी, लोटनपुरा, छह सड़का से गांधी ग्राउंड मार्ग, जोगीपुरा, पनबड़िया, बाबूराम मार्केट, रामनाथ कालोनी, वाटर वर्क्स, रोडवेज, प्राइवेट बस स्टैंड, नेकपुर, शिवपुरम, कबूलपुरा, छोटे सरकार मार्ग सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया।

Previous Post

डेंगू-मलेरिया से निपटने को चलाया जायेगा संचारी अभियान

Next Post

ठेकेदार और कोटेदारों पर नकेल कसेगा जिला प्रशासन

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version