• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

अधिकारी-बाबुओं की साठगांठ से पालिका  की दुकानों पर अवैध कब्जा, निर्माण कराया

Naya Badaun by Naya Badaun
May 20, 2023
पांच वर्ष में अपना नहीं हुआ बदायूं शहर के सीमा विस्तार का सपना

नगर पालिका परिषद बदायूं।

ShareShareShare
बदायूं। शहर में पिछले एक सप्ताह से नगर पालिका के अधिकारी और बाबू मिलकर जोगीपुरा एसबीआई के सामने नगर पालिका की दुकानों पर कब्जा करा रहे हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की मनमानी की हदें इतनी पार हो गई हैं कि नगर पालिका से लेकर जिला प्रशासन के सिस्टम तक लोग शिकायतें कर चुके हैं कार्रवाई आज तक नहीं हुई। नगर पालिका ने तो केवल नोटिस के नाम पर खानापूर्ति की है। इसके बाद भी दुकानों का निर्माण चल रहा है अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की गुुहार लगाई है।
शनिवार को शहर के मोहल्ला मीरा सराय निवासी दिनेश कुमार पुत्र बनवारी लाल ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें कहा कि नगर पालिका की साठगांठ से नगर पालिकी की दुकान पर ही अवैध कब्जा हो रहा है और निर्माण किया जा रहा है। शिकायती पत्र में कहा कि मोहल्ला जोगीपुरा एसबीआई के सामने नगर पालिका की दुकान है वह दुकान सुभाष गुप्ता के नाम पालिका से आवंटित है। जिनकी अब मृत्यु हो चुकी है सुभाष गुप्ता के भतीजों तरूण गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता के द्वारा दुकान पर अवैध कब्जा करके निर्माण किया जा रहा है। तरूण गुप्ता का इस पर कोई हक नहीं है नगर पालिका प्रशासन को दुकान अपने कब्जा में लेना चाहिए। आरोप है कि अवैध कब्जा की शिकायत नगर पालिका में कई बार की तो केवल पालिका द्वारा नोटिस दिया गया है। इसके बाद भी तक निर्माण कार्य को रोका नहीं गया है। अभी भी लगातार दुकान का निर्माण किया जा रहा है जो पूरी तरह अवैध है।

अधिशासी अधिकारी की सुनिये::::

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बदायूं डा. दीप कुमार का कहना है कि निर्माण कराने की जानकारी मिली है टीम को भेजकर नोटिस दिलवाया था, निर्माण कार्य रोकने को कहा गया था। नगर पालिका की टीम जांच कर रही है अवैध रूप से किसी को निर्माण नहीं करने दिया जायेगा। अगर निर्माण नहीं रोका तो पुलिस बल का सहयोग लिया जायेगा।
Previous Post

डीएम के दरबार में लगा शिकायतों का  अंबार, निस्तारित सिर्फ 05 शिकायतें

Next Post

दो हजार के गुलाबी नोट बंदी पर बसपा सुप्रीमो बोलीं, नोटबंदी से पहले परिणाम पर अध्ययन जरूरी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version