• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गोरखपुर में सीएम योगी, जनता दर्शन में सुनीं 250 लोगों की समस्याएं

Naya Badaun by Naya Badaun
March 31, 2023
गोरखपुर में सीएम योगी, जनता दर्शन में सुनीं 250 लोगों की समस्याएं
ShareShareShare
लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं। शुक्रवार को सीएम योगी ने गोरखपुर में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का उपचार अच्छे से अच्छे चिकित्सा संस्थान में होना चाहिए। इसके लिए पैसे की कमी बाधा नहीं बनेगी। जनता दर्शन में एक महिला ने अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार की तो मुख्यमंत्री ने उसे आश्वस्त किया। बोले-आप बिना चिंता उपचार कराइए, पैसा हम देंगे। गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगातार तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार लगाया। सीएम ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। शुक्रवार सुबह जनता दर्शन में करीब 250 लोग पहुंचे थे।

सख्ती के साथ करें कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सब की बात सुनी। सभी लोगों को आश्वस्त किया कि बिल्कुल मत घबराइए। हर मामले में प्रभावी कार्यवाही कराई जाएगी। उन्होंने प्रार्थना पत्रों को प्रशासन और पुलिस के अफसरों को हैंडओवर करते हुए निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उनका समाधान कराएं।

मुख्यमंत्री बोले इलाज हम कराएंगे
जनता दर्शन में हमेशा की तरह इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। एक महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसका इलाज अपोलो में चल रहा है। सीएम ने महिला से पूछा कि क्या उसके पास आयुष्मान कार्ड है जवाब में महिला के नहीं कहने पर सीएम ने कहा कि आप अच्छे से उपचार कराइए। परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। पैसा हम देंगे।
इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजें
उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज का इस्टीमेट, प्रक्रिया पूरी करते हुए जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। इसी क्रम में एक महिला ने आवास की समस्या बताई तो सीएम योगी ने कहा कि जल्द ही उसके अपने आवास का सपना पूरा किया जाएगा। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आये बच्चों को भी मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट के साथ खूब पढ़नेए आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
Previous Post

जनपद की पांच नगरपालिका और 10 नगर पंचायतों में फिर बदला आरक्षण

Next Post

नगर पंचायतों के वार्डों में कोई बदलाव नहीं, सिर्फ बिसौली और दातागंज के तीन वार्डों में आरक्षण बदला

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version