• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

स्वस्थ्य जीवन के लिए मोटा अनाज अत्यंत लाभकारी 

Naya Badaun by Naya Badaun
March 28, 2023
स्वस्थ्य जीवन के लिए मोटा अनाज अत्यंत लाभकारी 
ShareShareShare
बदायूं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा मोटे अनाज के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बदायूं क्लब बदायूं में ईट राइट मेला लगाया। जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डा. ओमप्रकाश सिंह, सीडीओ केशव कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के साथ फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। वहीं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंगलवार को बदायूं क्लब मेले में मोटे अनाज से बने 32 प्रकार के व्यन्जनों की भी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अवलोकन करते हुए अथितियों ने उसका टेस्ट लेकर प्रोडक्ट्स की प्रशंसा की। मेले में बताया गया कि मोटे अनाजों को अगर प्रयोग करने की सही विधि के साथ इस्तेमाल किया जाये तो ग्लूटेन फ्री भोजन शरीर में पहुंचेगा। गेहूं और चावल जैसे खाद्य पदार्थ में फाइबर न होकर ग्लूटेन होता है जो शरीर में चिकनाई बढ़ाता है, जिससे हार्ट अटैक व कोलेस्ट्राल बढ़ने की आशंका बनी रहती है। स्वस्थ आहार जीवन का आधार शुद्ध खाइए सुरक्षित खाइए, इस थीम पर खाद्य संरक्षा एवं भारतीय खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा इस ईट राइट मेले का आयोजन किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मिलेट अनाज के बारे में जागरूक करना है। हमें अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए और पुराने तौर-तरीकों से मोटे अनाजों का सेवन करना होगा। मुख्य अथिति सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मोटे अनाज के तौर पर इस्तेमाल किये जाने वाले रागी, कोदो, सावां, मक्का, ज्वार बाजरा जैसे अनाज आठ मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। डीएम ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को मोटा अनाज वर्ष के रूप में मना रहा है, जिसकी मंशा है कि मानव जीवन में विभिन्न प्रकार की बीमारियां घर करती जा रही हैं, यह भारत के लिए विशेष चिंतनीय है। जिस प्रकार भारत में डायबिटीज की बीमारी बढ़ी है, उसको देखते हुए कहा जाता कि भारत डायबिटीज की राजधानी बन गया है और सर्वाधिक मरीजों की आशंका भारत में है। प्रधानमंत्री ने मोटे अन्न को प्रमोट करने लिए इस कार्यक्रम को चलाया है। एसएसपी ने कहा कि अक्सर यह देखने में आ रहा है अचानक बैठे-बैठे, खेलते हुए आदि व्यक्ति की मृत्यु हो रही है, चिकित्सकों के अनुसार इसके पीछे कारण है कि हमारी खान-पान की शैली खराब हो गई है। पोषक तत्वों के खराब संतुलन के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान दीजिए। स्वस्थ बालक-बालिका का आयोजन करते हुए 03 बालक एवं 03 बालिकाओं का चयन किया गया। जिसे डीएम द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि चंद्रशेखर, जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह, शारदेंदु पाठक शामिल थे।
गोदभराई संग किया अन्नप्राशन्न
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अथिति ने सामुदायिक गतिविधियों यथा-गोदभराई एवं अन्नप्राशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें 15 गर्भवती एवं 15 माह पूर्ण करने वाले बच्चों का गोदभराई एवं अन्नप्राशन किया गया। सक्षम आंगनबाडी केंद्र के तहत विभाग द्वारा प्री-स्कूल किट एवं ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस का प्रदर्शन करते हुए इसके उपयोग के बारे में जन-सामान्य को जानकारी दी।
Previous Post

मधुबन कॉलोनी निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Next Post

जिला जज सहित डीएम-एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version