• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में उपचार संग मिली जांच की सुविधा

Naya Badaun by Naya Badaun
March 12, 2023
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में उपचार संग मिली जांच की सुविधा
ShareShareShare
बदायूं।जिले में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में मरीजों को एक साथ चेकअप और उपचार दिया जा रहा है जिसका सीधा लाभ गरीबों तक पहुंच रहा है। शहर से देहात तक केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में उपचार की व्यवस्थाओं को देखने के लिए सीएमओ भी निकले और कई केंद्रों पर जाकर मरीजों से बात की। जिले भर में आरोग्य मेला में बड़ी संख्या में मरीजों को उपचार दिया है।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी, पीएचसी और न्यू पीएचसी के साथ-साथ हेल्थ एवं वेलनेंस सेंटर तथा सब सेंटर तक मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में डाक्टरों ने मरीजों का चेकअप किया और फिर दवाएं लिखीं। वहीं लैब की जांचों को भी हाथोंहाथ किया गया। जिले में सीएचसी, पीएचसी तथा न्यू पीएचसी सहित 60 अस्पताल और 292 एएनएम सब सेंटर तथा 110 हेल्थ एवं वेलनेंस सेंटर पर उपचार उपलब्ध रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार दिन भर में इन सभी केंद्रों पर दो हजार से अधिक मरीजों को उपचार दिया गया है। इधर सीएमओ डा. प्रदीप कुमार ने कादरचौक ब्लाक की न्यू पीएचसी असरासी, भूड़ा भदरौल, बादुल्लागंज सहित केंद्रों का निरीक्षण किया है। उन्होंने मरीजों से कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में आकर उपचार लें, झोलाछापों के पास न जाएं।
Previous Post

केंद्र सरकार का उद्येश्य आज के छोटे कारीगरों को कल का बड़ा कारोबारी बनाना…

Next Post

गृह सचिव और डीजीपी को हड़काने वाला बदायूं का फर्जी भाजपा विधायक बुलंदशहर से गिरफ्तार

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version