• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रहे मोदी-योगी

Naya Badaun by Naya Badaun
February 11, 2023
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रहे मोदी-योगी

शहर के सिविल लाइंस बूथ पर संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता।

ShareShareShare

बदायूं। जिले में पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया गया। उनकी पुण्यतिथि को भाजपाइयों ने जिले के 2575 बूथ में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए तनमन के समर्पण के संकल्प के साथ समर्पण राशि भी समर्पित की।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाई पंंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती।

शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने उझानी नगर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मां भारती के सच्चे सपूत थे। वह एक व्यक्ति मात्र नहीं बल्कि मानवतावादी विचार की प्रतिमूर्ति थे। उनके विचार और चितन के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सिविल लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पंडित दीनदयाल महामानव थे। जिनमें अद्भुत संगठन क्षमता थी और विचारों की गहराई भी थी। उनका कण कण और क्षण क्षण राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया। सांसद डा संघमित्रा मौर्य ने सहसवान नगर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे तथा उन्होंने गरीबी के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के बारे में सोचा था। इस मौके पर वरिष्ठ नेता मनोज मसीह, अतेंद्र विक्रम सिंह, आकाश वर्मा, सैनरा वैश्य, प्रदीप चौधरी, अनुज माहेश्वरी, अनुराग दीक्षित, जितेंद्र साहू, शैलेंद्र शर्मा, सुरजीव गुप्ता, रानीसिंह पुंडीर, अमिता उपाध्याय शामिल रहीं। इधर शहर के मुहल्ला जवाहरपुरी पटेल मार्केट के पीछे पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। यहां सौदान सिंह ,अनिल कुमार, प्रेमपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, नेमपाल सिंह, प्रदीप कुमार, राजीव कुमार, छत्रपाल, सर्वेश सिंह, हर्षित दीक्षित शामिल रहे।
वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने शक्ति केंद्र विज्ञानंद के मुस्लिम बाहुल्य बूथ 190 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर समर्पण दिवस मनाया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा पंडित दीनदयाल मां भारती के सच्चे सपूत थे। वे एक व्यक्ति मात्र नहीं बल्कि मानवतावादी विचार की प्रतिमूर्ति थे। जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शीराज अल्वी ने कहा प्रखर राष्ट्रवादी व एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता व भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल की विचारधारा को अपनाते हुए भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह नसीम खान मनोज कृष्ण गुप्ता जितेंद्र साहू नगर अमन गोयल सलीम खान मुमताज खान फरदीन खान

कहां किसने मनाई पुण्यतिथि
जिले भर में इस अवसर पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जगह जगह भाग लिया। जिसमें प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने बिल्सी ग्रामीण में, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कादरचौक, पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार ने इस्लामनगर, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने उझानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने इस्लामनगर, एमपी सिंह राजपूत ने सिविल लाइन, अरुण प्रकाश ने सिविल लाइन, शारदाकांत शर्मा ने अलापुर, सोवरन सिंह राजपूत ने सालारपुर, भगवान सिंह मौर्य ने हरदोईपटटी, दुर्गेश वार्ष्णेय ने बिसौली, सुखदेव राठौर ने नगला शर्की में भाग लिया।

Previous Post

खेड़ा बुजुर्ग आरआरसी सेंटर पर समूह महिलाएं कर रहीं कूड़ा निस्तारण

Next Post

सड़क किनारे पड़ा मिला कन्याभ्रूण तो अवैध अस्पताल व अल्ट्रसाउंड पर उठे सवाल

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version