• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

आरसी नोटिस के बाद भाजपा जनप्रतिनिधियों के विरोध में आए व्यापारी 

Naya Badaun by Naya Badaun
December 27, 2022
नगर पालिका में ईओ के खिलाफ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

नगर पालिका बदायूं।

ShareShareShare
बदायूं। शहर में नगर पालिका के चलते जनप्रतिनिधियों के खिलाफ व्यापारी समाज आ रहा है और विरोध शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका ने बकाएदारी को लेकर अब तक का सबसे सख्त वसूली अभियान चलाया है। यह अभियान भी डीएम के कड़े निर्देश के बाद चला है। पालिका की वसूली टीम सड़कों पर आ गई है। भुगतान न करने वाले बकाएदारों को अब आरसी नोटिस काटे जा रहे हैं। बड़ी कार्रवाई से व्यापारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
नगर पालिका बदायूं।
212 व्यापारियों को 2.10 करोड़ के आरसी नोटिस 
शहर में नगर पालिका बकाएदारी पर व्यापारियों की आरसी काट रही है। व्यापारियों ने वर्षों से दुकानों का किराया जमा नहीं किया है। नगर पालिका का करीब 70 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। मगर अब तक बकाया भुगतान लेने में पालिका फेल थी। डीएम ने ईओ को खरीखोटीं सुनाई और कहा कि वसूली कराएं न देने वालों पर पुलिस और प्रशासन बल के साथ कार्रवाई करें। इसके बाद शहर में नगर पालिका ने तीन दिन के अंदर 212 व्यापारियों को आरसी नोटिस जारी कर दिया है, जिन पर 2.10 करोड़ रुपये तथा सैकड़ों व्यापारियों को चेतावनी नोटिस जारी किया है।

होर्डिंग लगाने वालों पर कसा शिकंजा

शहर नगर पालिका ईओ ने शहर में होर्डिंग अवैध रूप से लगाने वाले एवं बकाएदार फर्मों पर कार्रवाई की है। ईओ ने छह लोगों को नोटिस जारी किए हैं जिसमें कहा कि बिना किसी अनुमित के होर्डिंग लगाए हैं उनका पहले राजस्व जमा करें फिर अनुमति लेकर लगाएं। वहीं जो बकाएदार हैं उनको बकाया पैसा जमा करने के लिए कहा है।

12 करोड़ के कर्ज में डूबी नगर पालिका
जिले में 21 नगर पालिका व नगर पंचायत हैं लेकिन सबसे ज्यादा कर्ज में शहर नगर पालिका डूबी है। नगर पालिका पर करीब 12 करोड़ रुपये की बकाएदारी है जिसमें ठेकेदार, कर्मचारी, प्रचार-प्रसार सहित तमाम प्रकार की बकाएदारी है। नगर पालिका बकाएदारी चुकाने में फेल हो चुकी है। इसका कारण है कि नगर पालिका खुद अपने पैसा की वसूली नहीं कर पा रही है।
हाईकोर्ट में चल रहे मामले 
नगर पालिका बकाएदारी से परेशान है। नगर पालिका प्रशासन की टीम अपना पैसा तो दूसरों से वसूल करने में पूरी तरह फेल है। दुकानदारों, जमीन एवं वाटर व हाउस टैक्स का बकाया वसूल नहीं पा रही है। इसीलिए वह दूसरों का भुगतान नहीं कर पा रही है। 26 मामले नगर पालिका के बकाएदारी को लेकर हाईकोर्ट में पहुंच गए हैं। ठेकेदार सहित फर्म संचालक पालिका से पैसा लेने के लिए हाईकोर्ट गए हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी 

नगर पालिका के ईओ डा. दीप कुमार कहना है कि नगर पालिका की समीक्षा में डीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं वसूली शतप्रतिशत कराएं अगर भुगतान कोई न करे तो नोटिस और फिर अंतिम नोटिस के बाद आरसी नोटिस दें। पुलिस बल का सहयोग लें। इसीलिए 212 व्यापारियों की आरसी काट दी है। वसूली को लेकर नियमित अभियान चलता रहेगा।
Previous Post

बार-बार शपथ लेकर बेटी का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने में बुरे फंसे पिता

Next Post

अधूरी प्रक्रिया में 1500 किसानों का सट्टालाक, गन्ना तौल कराने को किसान परेशान 

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version