• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

निकाय चुनाव : बदायूं के दावेदारों के टिकट पर कासगंज और लखनऊ में लगेगी मुहर

Naya Badaun by Naya Badaun
December 14, 2022
निकाय चुनाव : बदायूं के दावेदारों के टिकट पर कासगंज और लखनऊ में लगेगी मुहर

कार्यालय भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश।

ShareShareShare
बदायूं। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने को घमासान मचाए दावेदारों ने आवेदन सौंप दिए हैं कुछ लोग अभी भी सौंप रहे हैं। वह टिकट पाने के लिए स्थानीय नेताओं की परिक्रमा लगाने में लगे हैं लेकिन इन दावेदारों को मालूम रहना चाहिए कि नगर किस नगर पालिका और नगर पंचायत से किस दावेदार पर दांव लगाएगी उसका निर्णय पर कासगंज और लखनऊ में मुहर लगाई जाएगी।

जिले में निकाय चुनाव के लिए सीटों का आरक्षण घोषित हो चुका है। आरक्षण ने चुनाव उम्मीदवारों का रास्ता सीट को लेकर साफ कर दिया है। अब बस अटकलें टिकट को लेकर बची हैं। विपक्ष तो पूरी तरह शांत है, घमासान भाजपा में दिख रहा है। टिकट के दावेदारों को लग रहा है स्थानीय नेता सबकुछ निर्णय ले लेंगे लेकिन ऐसा नहीं है टिकट भाजपा प्रदेश नेतृत्व और ब्रजक्षेत्र तय करेगा। आवेदन एकत्र किए जा रहे हैं, जानकारी के अनुसार इनको आचार संहिता लगते ही पहले ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के कार्यालय कासगंज भेजा जाएगा इसके तीन दिन बाद यहां से संसुति होते हुए प्रदेश कार्यालय प्रदेश अध्यक्ष के पास जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी संगठन मंत्री के साथ बैठकर टिकट तय करेंगे और ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष से संस्तुति लेते हुए सूची जारी करेंगे।फिलहाल टिकट के लिए अभी कई दिन हैं। लखनऊ और कासगंज से टिकट की सूची पर कब मुहर लगेगी और कब किसका  टिकट जारी होगा इसके लिए इंतजार करना होगा।
कार्यालय भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश।
21 निकायों में 180 दावेदार मैदान में 
जिले के नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए जिले के सभी 21 नगरीय निकायों से 180 से ज्यादा आवेदन भाजपा कार्यालय पर आ चुके हैं। सभासद पद के लिए भी 920 से अधिक आवेदन जिलाध्यक्ष को दे दिए हैं। मगर टिकट किसको मिलेगा इसके लिए इंतजार करना होगा।
सभासदों को भी पार्टी देगी सिंबल
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा अध्यक्ष पद के लिए तो सिबंल देगी और टिकट तय करेगी। मगर इस बार सभासदों के लिए भी भाजपा सिंबल देने जा रही है। जनपद में सभी निकायों से करीब 750 आवेदन भाजपा कार्यालय को मिल चुके हैं। एक-एक वार्ड पर चार से लेकर छह-छह प्रत्याशी बनकर सिंबल मांग रहे हैं। इनका टिकट भी लखनऊ से भी तय होकर आएगा।
क्या कहते हैं जिला संयोजक
भाजपा के जिला संयोजक निकाय चुनाव आशीष शाक्य का कहना है कि सभी निकायों से अध्यक्ष पद के लिए आवेदन उम्मीदवार दे रहे हैं सभी के आवेदन एकत्र कर पार्टी प्रदेश कार्यालय प्रदेश अध्यक्ष के पास भेज दिए जाएंगे। ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में टिकट का वितरण कि जाएगा। पार्टी जिस कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाएगी उसको भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूर्ण जिम्मेदारी से चुनाव लड़ाएगा।
Previous Post

केंद्र सरकार के मिशन उत्कर्ष को यूपी का बदायूं चयनित, खुलेंगे अस्पताल

Next Post

सामूहिक विवाह : एक ही मंडप में किसी ने डाल सात फेरे तो किसी ने किया निकाह कबूल

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version