बदायूं संवाददाता।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन का दुःखद समाचार मिलने पर 20 नवंबर को भाजपा जिला कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी धरोहर होता है। इस कठिन समय में भाजपा परिवार की संवेदनाएं मुख्यमंत्री एवं उनके शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर अनुभव उपाध्याय, अमित कुमार सिंह, राघव सिंह, कृष्णा गुप्ता, हिमांशु सक्सेना, उदयपाल प्रधान, सूरज पाल, राजपाल सिंह, विनीत यादव, अजीत सिंह, दीपू उपाध्याय, डॉ. तोता राम सागर, जगमोहन सिंह राघव, गुड्डी राघव, चंद्रेश्वर मीना, रामपाल, संजीव चौहान, अंकित गौतम, रजत सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Discussion about this post