बदायूं संवाददाता।
भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्रीय टीम का गठन किया गया है। इसमें जनपद बदायूं की पांच महिला नेत्रियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सुमन संघर्षी को क्षेत्रीय मंत्री, मोनिका सक्सेना को क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक तथा अमिता उपाध्याय, प्रतिभा सिंह और कृष्णा गुप्ता को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
उझानी निवासी सुमन संघर्षी इससे पूर्व अनुसूचित मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री रह चुकी हैं। अब उन्हें महिला मोर्चा में क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इस्लामनगर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेत्री मोनिका सक्सेना को क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। बदायूं शहर निवासी अमिता उपाध्याय पूर्व में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। बिसौली निवासी प्रतिभा सिंह तथा बिसौली नगर निवासी कृष्णा गुप्ता को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। कृष्णा गुप्ता पूर्व में महिला मोर्चा की जिला मंत्री भी रह चुकी हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के दृष्टिगत महिला मोर्चा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सभी पदाधिकारी महिला कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय करने, महिलाओं से निरंतर संपर्क स्थापित करने और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर महिला शक्ति की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करना पार्टी की प्राथमिकता है। नई क्षेत्रीय टीम के सामने महिला शक्ति को संगठन से जोड़ने, नए मतदाताओं एवं महिलाओं से संवाद स्थापित करने तथा पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

Discussion about this post