बदायूं संवाददाता।
22 नवंबर रविवार से शुरू होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं पर वैक्सीनेटरों को तीन बैच में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान वैक्सीनेटरों को शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने, बच्चों की अंगुली पर निशान लगाने और टैलीशीट भरने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। इसके अलावा घर पर ताला लगा मिलने अथवा परिवार के बाहर होने की स्थिति में हाउस मार्किंग करने के तरीके की जानकारी भी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 22 नवंबर को बूथ दिवस आयोजित किया जाएगा। इसके बाद लगातार पांच दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। अभियान का उद्देश्य पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाना है, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा अभियान से वंचित न रह जाए।
प्रशिक्षण प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार गंगवार, एसटीएस बृजेश राठौर, बीसीपीएम मोहम्मद रेहान एवं बीएमसी भुवनेश ने दिया।


Discussion about this post