बदायूं संवाददाता।
वजीरगंज स्वर्गीय सुशीला देवी की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर कल, रविवार 15 नवम्बर को ग्राम ब्यौली स्थित शिशुपाल माथुर की बैठक पर एक विशाल निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
मां सुशीला देवी मेमोरियल जनकल्याण अभियान के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निःशुल्क परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा।
इन रोगों की होगी जांच:
शिविर में नेत्र रोग, नाक-कान व गला रोग, हड्डी रोग, दन्त रोग, सामान्य चिकित्सा, यूनानी चिकित्सा, फिजियोथैरेपी तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
आयोजक मंडल के वरिष्ठ नेत्र परीक्षक दीपक माथुर और विश्वनाथ गुरु ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Discussion about this post