• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पूर्व आईपीएस केवल खुराना के नाम से पथिक चौक से नवादा तक मार्ग का नामकरण, शिलापट का किया उद्घाटन

Naya Badaun by Naya Badaun
November 9, 2026
पूर्व आईपीएस केवल खुराना के नाम से पथिक चौक से नवादा तक मार्ग का नामकरण, शिलापट का किया उद्घाटन
ShareShareShare

 

बदायूं संवाददाता।

दीपावली के पावन अवसर पर शहर में विकास और सामाजिक सद्भाव की एक नई मिसाल देखने को मिली। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा एवं नगर पालिका परिषद की चेयरमैन फात्मा रज़ा ने बिरुआवाड़ी मंदिर मार्ग पर लगाई गई फैंसी पोल लाइटों को जलाकर रोशनी व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बदायूं शहर के पहले आईपीएस अधिकारी रहे स्वर्गीय केवल खुराना के नाम पर पथिक चौक से नवादा तक मार्ग का नामकरण भी किया गया। कार्यक्रम में मार्ग के नामकरण संबंधी शिलापट का उद्घाटन किया गया।

पथिक चौक पर शहर के संभ्रांत नागरिकों ने वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा मुख्य अतिथि तथा चेयरमैन फात्मा रज़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फैंसी पोल लाइटों का शुभारंभ करने के साथ ही केवल खुराना मार्ग के नामकरण शिलापट का उद्घाटन किया। मंदिर मार्ग पर रोशनी की व्यवस्था होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

लाडो डिटर्जेंट

इस अवसर पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि दीपावली रोशनी का त्योहार है। इस पर्व पर हिंदू भाई अपने घरों को रोशनी से सजाते हैं। बिरुआवाड़ी मंदिर बदायूं जिले का सबसे बड़ा मंदिर है। दीपावली के अवसर पर मंदिर मार्ग को रोशनी से सजाने के लिए चेयरमैन फात्मा रज़ा ने फैंसी पोल लाइटों की व्यवस्था कराई है। इसके लिए वह मुबारकबाद की हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि बदायूं शहर के पहले आईपीएस अधिकारी रहे स्वर्गीय केवल खुराना अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके नाम पर पथिक चौक से नवादा तक मार्ग का नामकरण कर चेयरमैन फात्मा रज़ा ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। इस सराहनीय कार्य के लिए चेयरमैन फात्मा रज़ा और सभी सभासद बधाई के पात्र हैं।

विशिष्ट अतिथि चेयरमैन फात्मा रज़ा ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी वर्गों के लोगों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, उनका पूरा प्रयास रहेगा कि वह जनता के विश्वास पर खरी उतरें। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में बिना किसी भेदभाव के नगर का विकास कराया गया है और भविष्य में भी शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना ने केवल खुराना मार्ग का नामकरण कराने के लिए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरमैन फात्मा रज़ा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोनों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आबिद रज़ा और फात्मा रज़ा की जोड़ी शहर में विकास कार्यों के साथ-साथ जनता को सम्मान देने का काम कर रही है। उन्होंने कामना की कि दोनों सियासत के शिखर पर पहुंचें।

इस अवसर पर डॉ. चक्रेश जैन, डॉ. आरसी गुप्ता, डॉ. अक्षत अशेष, गोपाल शर्मा, अखिल रस्तोगी, ज्योति मेहंदीरत्ता, मुकेश रस्तोगी, सभासद अनवर खां, गिरीश शुक्ला, मुकेश साहू सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Previous Post

युवा मंच संगठन एवं श्रीभगवा सेना ने शुरू की ‘सनातन सम्मान’ मुहिम, चार प्रमुख अभियानों का लिया संकल्

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version