बदायूं संवाददाता।
पेराई सत्र 2026-27 के लिए ब्लॉक सालारपुर क्षेत्र के गांव बावट में राणा शुगर मिल करीमगंज का गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। हुसैनपुर एट बावट के नाम से स्थापित इस केंद्र पर बावट और हरीनगला गांव के किसानों के गन्ने की खरीद की जाएगी। लंबे समय से अपने गांव के नजदीक सुविधाजनक स्थान पर क्रय केंद्र स्थापित होने का इंतजार कर रहे किसानों में खुशी की लहर है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्षों में गन्ना क्रय केंद्र दूसरी जगह संचालित होने के कारण किसानों को गन्ना तौल कराने और गन्ने से भरे वाहनों को खड़ा करने में काफी परेशानी होती थी। किसानों की समस्या को देखते हुए इस बार ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से क्रय केंद्र के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किया, जिसके बाद वहां केंद्र स्थापित कराया गया।
क्रय केंद्र के लिए स्थान का चयन करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, अन्य वाहनों और बैलगाड़ियों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करने की व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है। इससे किसानों को गन्ना लेकर पहुंचने, तौल कराने और वाहनों को खड़ा करने में आसानी होगी। केंद्र नजदीक होने से किसानों के समय और मेहनत की बचत होगी।

किसानों ने कहा कि ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। नए पेराई सत्र में क्रय केंद्र स्थापित होने से दोनों गांवों के गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर राणा शुगर मिल करीमगंज के केन मैनेजर त्रिभुवन गंगवार, जोन इंचार्ज बदायूं तेजपाल सिंह पटेल, पूर्व प्रधान जगराव सिंह पटेल, अनिल कुमार, रावेंद्र उर्फ मकरंद सिंह, जमुना सिंह फौजी, लाल बहादुर पूर्व प्रधान, परमेश्वरी सिंह दरोगाजी, हर्षित पटेल, प्रमोद कुमार, देशराज सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, संतोष सिंह, दिनेश कुमार, अतुल कुमार, राहुल पटेल, वीरेंद्र सिंह, सचिन पटेल, सुनील कुमार, राजेश सिंह, सुमित पटेल, रजनेश पटेल, संजीव पटेल और प्रशांत पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान
मौजूद रहे।

Discussion about this post