बदायूं संवाददाता।
बिसौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संभावित प्रत्याशी रामनरेश गौतम ने एक दर्जन से अधिक गांवों और कस्बों में जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की नीतियों और विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि अब तक क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हुआ है, जिससे जनता में नाराजगी है।
रामनरेश गौतम ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें विधानसभा क्षेत्र 112 बिसौली से प्रत्याशी बनाती है तो वह रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विधानसभा को मां-पिता के समान मानकर सेवा करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक बनने पर नियमित रूप से जनता दरबार लगाकर किसानों, बेरोजगारों, व्यापारियों, युवाओं, माताओं और बहनों की समस्याओं को सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए दिन-रात प्रयास करेंगे।
उन्होंने बेरोजगारी दूर करने, किसानों की समस्याओं का समाधान करने, व्यापारियों को राहत दिलाने और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि गरीब, मजदूर और बेसहारा लोगों की आवाज बनकर जनसेवा करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से नियमों के अनुसार कार्य सुनिश्चित कराने तथा बिसौली विधानसभा को विकसित क्षेत्र बनाने की बात कही।
रामनरेश गौतम ने दावा किया कि जाटव समाज सहित दलित और सर्वसमाज के लोगों का उन्हें समर्थन मिल रहा है और कई लोग उन्हें 2027 विधानसभा चुनाव में अपना संभावित जनप्रतिनिधि मानकर साथ आ रहे हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान ओरछी, ओरछी चौराहा, बिसौली नगर, परमानंदपुर, मोकमपुर खेड़ा, दास सिसरका, भवानीपुर, परसिया, फैजगंज बेहटा, आसफपुर, संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर, गनगोली, अजीतपुर और हबीबपुर सहित विभिन्न गांवों एवं कस्बों में भ्रमण किया गया।
इस अवसर पर अभय गौतम, विकास गौतम, अमर सिंह सागर, अजय पाल गौतम, प्रेमपाल गौतम, अमन गौतम, राहुल दिवाकर, इमरान शेख, जसवीर यादव, रमेश गौतम प्रधान, तनसुख राम, सोपाली राम, ठाकुर अजय रतन सिंह, ठाकुर जय सिंह, अभिनव मिश्रा, पंडित अतुल पाठक, पूर्व प्रधान सानू सिंह, पूर्व प्रधान दिनेश मौर्य, लखन मौर्य, अनिल मौर्य, अजय यादव, नन्हे यादव, दुर्गेश सागर, जसवीर पाल, चरण सिंह पाल, रामधन पाल, विनोद लोधी, जसराम लोधी, पूरनलाल लोधी, कुशवाहा रवि पाल सिंह, नितेश सिंह ठाकुर, अंबुज सिंह, पंडित शिवकुमार पाराशरी, चंद्रभान सिंह, मोनू सिंहपुर प्रधान, अनिल सागर और क्षेत्र पंचायत सदस्य रामकुमार सिंह सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

रामनरेश गौतम ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति के माध्यम से जनसेवा करना और बिसौली विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराना है।

Discussion about this post