• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

जनशिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध निस्तारण के लिए एसएसपी अंकिता शर्मा सख्त

Naya Badaun by Naya Badaun
October 28, 2026
जनशिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध निस्तारण के लिए एसएसपी अंकिता शर्मा सख्त
ShareShareShare

बदायूं, संवाददाता।

जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही रोकने और आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए एसएसपी अंकिता शर्मा ने बुधवार को जनपद के सभी थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्ठी की। उन्होंने शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लाडो डिटर्जेंट

एसएसपी ने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनी जाए। शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। आईजीआरएस, जनसुनवाई, मुख्यमंत्री संदर्भ और पीजी पोर्टल से प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समयसीमा में उनका निस्तारण किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए।

भूमि विवादों पर विशेष निगरानी के निर्देश

एसएसपी ने प्रत्येक थाने पर शीर्ष 10 भूमि विवादों की सूची तैयार कर उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। संबंधित क्षेत्राधिकारी इन मामलों की नियमित निगरानी करेंगे। जरूरत पड़ने पर एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई कराई जाएगी, ताकि भूमि विवादों का समय से निस्तारण हो और इनके कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न हो।

पारिवारिक विवादों में संवाद से समाधान पर जोर

एसएसपी ने पारिवारिक विवादों में दोनों पक्षों की समस्याएं सुनकर आपसी बातचीत और समन्वय के जरिए समाधान कराने का प्रयास करने को कहा। उन्होंने थाना प्रभारियों को जनसुनवाई व्यवस्था मजबूत बनाने, आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने और प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का प्रभावी निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। बदायूं पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, पारदर्शी कार्यप्रणाली और प्रभावी जनसुनवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post

बदायूं में चोरी करने वाले गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और 250 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल बरामद

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version