बदायूं संवाददाता।
विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर के ग्राम धनूपुरा में ऐतिहासिक श्रीरामलीला मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। भाजपा नेता शैलेश पाठक ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने नारों, फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
उद्घाटन के बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए शैलेश पाठक ने सनातन धर्म की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोगों को एकजुट रहने की आवश्यकता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। वहीं, हनुमान जी के जीवन से अटूट भक्ति, समर्पण और संगठन की शक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य और उच्च आदर्शों का संदेश देता है, जबकि हनुमान जी का जीवन निष्ठा, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। श्रीरामलीला जैसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही समाज में धार्मिक चेतना और आपसी सद्भाव को भी मजबूत करते हैं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विदेश त्रिवास्तव, मेला कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा, निर्देश पंडित, दिवाकर पंडित, हरिओम पंडित, पंडित राजेंद्र शर्मा और सुमित अग्रवाल सहित मेला कमेटी के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Discussion about this post