• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बिसौली विधानसभा से भाजपा टिकट की दावेदारी तेज, रामनरेश गौतम ने जिला प्रभारी को सौंपा बायोडाटा

Naya Badaun by Naya Badaun
October 24, 2026
बिसौली विधानसभा से भाजपा टिकट की दावेदारी तेज, रामनरेश गौतम ने जिला प्रभारी को सौंपा बायोडाटा
ShareShareShare

 

बदायूं संवाददाता।

वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिसौली विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा नेता एवं सनातन समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश गौतम ने बिसौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश करते हुए पार्टी के जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा को अपना बायोडाटा सौंपा। इस दौरान उन्होंने जिला प्रभारी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे।

रामनरेश गौतम ने बताया कि 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज किया जा रहा है। विभिन्न गांवों में चाय पर चर्चा के माध्यम से लोगों से संवाद कर आगामी चुनाव की रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिसौली विधानसभा क्षेत्र की जनता बदलाव और सर्वसमाज के सम्मान की अपेक्षा कर रही है।

समर्थकों ने टिकट के लिए जताया समर्थन

इस अवसर पर अमर सिंह सागर, सरदार करतार सिंह, संजीव सिंह, अभय गौतम, विकास गौतम, जसवीर यादव, इमरान शेख, नन्हे यादव, राजवीर गौतम, राहुल दिवाकर, सहदेव मिश्रा, अनंत मिश्रा, प्रियंक शर्मा, शशिकांत सागर, अनिल सागर, भरत सिंह, दीपक, बिटोला, ठाकुर रवि पाल सिंह, मोनू सिंह प्रधान, अतुल पाठक प्रधान, अनिल कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह सहित तमाम शुभचिंतक मौजूद रहे।

समर्थकों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से रामनरेश गौतम को बिसौली विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिए जाने की मांग की। रामनरेश गौतम ने दावा किया कि विभिन्न ग्रामों से प्राप्त सर्वे रिपोर्ट और पार्टी के कई नेताओं का समर्थन उनके पक्ष में है।

जनता की सेवा को बताया प्राथमिकता

रामनरेश गौतम ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है तो वह जनता की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। जनता की समस्याओं के समाधान के साथ सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि बिसौली विधानसभा क्षेत्र में सर्वसमाज के सम्मान और विकास के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद और पार्टी नेतृत्व के सहयोग से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी।

रामनरेश गौतम ने स्वयं को बिसौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का संभावित प्रत्याशी बताते हुए कहा कि वह जनता के सेवक के रूप में क्षेत्र में सक्रिय हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते रहेंगे।

Previous Post

नदवारी में ट्यूबवेल से स्टार्टर और केबल चोरी, किसान परेशान

Next Post

जैविक खेती के प्रति किसानों को किया जागरूक, विशेषज्ञों ने बताए वैज्ञानिक तरीके

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version