बदायूं, संवाददाता।
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री देकर रवाना किया गया। सभी पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। जिले में 10 मतदान केंद्रों पर 3935 मतदाता आज शुक्रवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चुनाव मैदान में 17 प्रत्याशी हैं। इनमें भाजपा से हरी सिंह ढिल्लों, सपा से हाजी दानिश अख्तर और डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार सहित अन्य प्रत्याशी शामिल हैं।
10 केंद्रों पर मतदान
बदायूं नगर पालिका में 1308, बिल्सी में 309, बिसौली में 304, आसफपुर में 133, वजीरगंज में 157, सहसवान में 180, इस्लामनगर में 358, उझानी में 583, म्याऊं में 407 और दातागंज में 196 मतदाता हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सभी मतदान केंद्रों को पांच जोन में बांटा गया है। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पुलिस बल के साथ आवश्यकतानुसार पीएसी भी तैनात रहेगी।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा।

Discussion about this post