बदायूं/लखनऊ, संवाददाता।
बदायूं में कई वर्ष तक बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रहे सेवानिवृत्त उप शिक्षा निदेशक एवं उत्तर प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र गौतम ने डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह को पार्टी का पटका पहनाया, जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं विधायक अनुराधा मिश्रा ‘मोना’ ने उन्हें सदस्यता पत्र सौंपा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी कुणाल चौधरी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से बदायूं में पार्टी के जनाधार को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं बदायूं के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति, मोहम्मद इगलास हुसैन, बिल्सी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा, ग्राम प्रधान नेत्रपाल सिंह सूरजपुर सहित रहमान, मोहम्मद जावेद, राघवेंद्र यादव, पवन यादव, राहुल माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, प्रेमपाल सिंह यादव, राम प्रकाश, जयप्रकाश और धर्मेंद्र समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने नारे लगाकर कांग्रेस में शामिल होने पर उत्साह जताया।
सदस्यता ग्रहण समिति के प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव नितिन शर्मा को डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वह राहुल गांधी की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ मुहिम से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को बदायूं में अपने अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

Discussion about this post