बदायूं संवाददाता ।
शहर के आरके रिसॉर्ट में 11 अक्टूबर को अग्रकुल संस्थापक महाराजा अग्रसेन की जयंती उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन के साथ महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के संरक्षक प्रेमशंकर अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर डॉ. मधुसूदन अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के जीवन चरित्र, दर्शन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। अग्रवाल सभा बदायूं के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने समाज के लोगों से एकजुट रहने तथा भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
महामंत्री दिलीप अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के सच्चे पुरोधा थे। उनके बताए आदर्श आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। जिला पंचायत के प्रमुख अभियंता पवन गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के जीवन मूल्य और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। महिला समिति की अध्यक्ष मधु अग्रवाल और निवर्तमान अध्यक्ष हरि अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में राजेंद्र अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, शिवानी सिंघल, अनुभा अग्रवाल, डॉ. आरके अग्रवाल, डॉ. एसएन गोविल, प्रमोद गोयल, शैलेंद्र अग्रवाल, अजय गोयल, रवि बंसल, मुनीश अग्रवाल, शरद बंसल, नीलम अग्रवाल, अंजली अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवंशी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दिलीप अग्रवाल ने किया।

Discussion about this post