सैदपुर, संवाददाता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पंचायत परिसर सैदपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ‘राजू भैया’ ने फीता काटकर किया।
विधायक ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से उनका लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर पंचायत कर्मचारियों को फूलमाला पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। विधायक ने कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन इशरत अली, बगरैन मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, बिसौली मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर कार्यवाह कृपा शंकर शर्मा, बगरैन मंडल महामंत्री राजीव सिंह और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अकबर अली खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Discussion about this post