बदायूं, संवाददाता।
भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक में राज्यसभा सांसद, प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य, जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पूरा करने और डबल इंजन सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष के कार्यों को भी जन-जन तक पहुंचाया जाए।
जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा ने कहा कि संगठन में प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित है। सभी कार्यकर्ता समयबद्ध और प्रभावी ढंग से दायित्व निभाते हुए आपसी समन्वय से संगठन को मजबूत करें।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति का वाहक है। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर, जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी मौजूद रहे।

Discussion about this post