• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

तहसील सदर में भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू असली ने सौंपा ज्ञापन

Naya Badaun by Naya Badaun
September 22, 2026
तहसील सदर में भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू असली ने सौंपा ज्ञापन
ShareShareShare

बदायूं, संवाददाता।

भारतीय किसान यूनियन असली गैर राजनीतिक के जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह राठौर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने तहसील सदर में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा। ज्ञापन में किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि तहसील में बरासत और दाखिल-खारिज जैसे कार्यों में किसानों से पैसे की मांग की जाती है। अंश संशोधन में सहखातेदारों की सहमति होने के बावजूद अनावश्यक देरी किए जाने की शिकायत भी की गई।

युवा जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह यादव ने जगत विकासखंड के कंडेला गांव में तैनात सचिव पर गांव की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सचिव को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांव में खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप, टूटी नालियों और जलभराव के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

यूनियन पदाधिकारियों ने बदायूं-उझानी मार्ग पर चंद्रका देवी इंटर कॉलेज के पास सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण की जांच कराने और सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। जिला सचिव सूरजपाल सिंह ने धान खरीद में कथित बिचौलियागिरी का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि बिना जमीन वाले लोगों के नाम पंजीकरण कराकर धान खरीद का खेल किया जा रहा है, जिससे वास्तविक किसानों को परेशानी हो रही है।

उन्होंने बदायूं-बिसौली मार्ग पर एमआरएफ एजेंसी के पास सड़क किनारे बजरी, बदरपुर और रेत डालने से यातायात प्रभावित होने की शिकायत की। उनका कहना था कि सड़क किनारे सामग्री जमा होने से वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है और हादसों का खतरा बना रहता है।

जिला उपाध्यक्ष हरीश पटेल ने तहसील परिसर में किसानों और आम लोगों के लिए लगे खराब पंखों को ठीक कराने की मांग की। उन्होंने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग रखी। इसके अलावा दूध उत्पादक किसानों को उचित मूल्य दिलाने की मांग करते हुए गाय के दूध का भाव 40 रुपये और भैंस के दूध का भाव 100 रुपये प्रति किलो किए जाने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से यूनियन ने सभी शिकायतों की जांच कर कार्रवाई करने और किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।

इस दौरान प्रताप सिंह, हरीश पटेल, राजेश सिंह, पप्पू मौर्य, अविनाश पटेल, आवेश सिंह, द्वारकेश सिंह, सतपाल यादव, मुनेन्द्र सिंह, अशोक कुमार, खान बहादुर, राजपाल, सूरजपाल सिंह, विपिन माहेश्वरी, सुरजीत यादव, बजेश यादव, परमेश्वरी सिंह, प्रदीप कुमार, महेश चंद, पूनम गुप्ता, मोहम्मद साजिद, कलेक्टर सिंह, साहब सिंह, रजत प्रजापति, अशोक कुमार एडवोकेट, सूर्य प्रताप एडवोकेट और वसीम भाई सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

दलित समाज के पुनर्निर्माण पर राउंड टेबल में शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और संवैधानिक अधिकारों पर जोर

Next Post

गौशाला की शिकायत को निराधार बताने पर भड़का आक्रोश, पशु चिकित्साधिकारी के निलंबन की मांग

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version