लखनऊ। राज्य ब्यूरो
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़ा अफेयर बदल किया है और आईएएस अफसर के तबादा कर दिए हैं। जिसमें कई जनपदों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। उत्तर प्रदेश में मंगलवार देर रात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों के जिलाधिकारियों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की नई तैनाती की है।
योगी सरकार की ओर से जारी आदेश में फेरबदल के तहत हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा को मुरादाबाद का नया डीएम बनाया गया है। वहीं राज्य कर विभाग में विशेष सचिव रहे राहुल पाण्डेय को हरदोई का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली को एटा का जिलाधिकारी बनाया गया है। अमेठी के डीएम रहे संजय चौहान को कुशीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कुशीनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर अब कानपुर नगर के जिलाधिकारी होंगे।
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक को संत कबीर नगर का नया डीएम बनाया गया है। संत कबीर नगर के डीएम आलोक कुमार का तबादला पीलीभीत कर दिया गया है। वहीं पीलीभीत के डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह को बलिया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
सरकार के इस फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक स्तर पर नई जिम्मेदारियां संभालने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Discussion about this post