• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मेरे कार्यकाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान होगा: पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा

Naya Badaun by Naya Badaun
August 31, 2026
मेरे कार्यकाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान होगा: पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

नगर पालिका बदायूं में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा की अध्यक्षता में किया गया। समारोह में नगर पालिका में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए मानचित्रकार शरीफ अहमद को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें फूलमाला, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सेवाकाल के योगदान को याद किया गया। साथ ही सेवानिवृत्ति से संबंधित देयकों के तहत उन्हें 19 लाख 3 हजार 475 रुपये का भुगतान किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने तथा सेवाकाल के अनुभवों को समाज और नई पीढ़ी के साथ साझा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए तनावमुक्त रहना बेहद जरूरी है। नियमित योग करने और प्रसन्न रहने से जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका में कर्मचारियों ने लंबे समय तक अपनी सेवाएं देकर संस्था के विकास में योगदान दिया है। सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को उनके अधिकारों और देयकों का समय से भुगतान मिलना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके कार्यकाल में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सभी देयकों का पूर्ण भुगतान कराया जाएगा।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने नगर पालिका में बिताए कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि संस्था में काम करने के दौरान उन्हें कई तरह के अनुभव प्राप्त हुए, जिन्हें वह अपने जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानते हैं। समारोह में कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, नवैद इकबाल गनी, रजनेश चंद्र, लवी, राजेंद्र सिंह, विनोद सोनकर, सुमित सिंह, महेश बाबू, इमरान, गजेंद्र सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous Post

बाढ़ प्रभावित 250 परिवारों को वितरित की गई राहत सामग्री, विधायक ने ग्रामीणों से जानी समस्याएं

Next Post

संकट की घड़ी में नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्रित की जा रही राहत सामग्री

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version