नया बदायूं, संवाददाता।
सावन के पावन रविवार के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से शिव भक्तों की सेवा एवं स्वागत के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित कर सेवा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अरशद अल्वी ने कहा कि यह भंडारा भारत की गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है। देश की खूबसूरती आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और एक-दूसरे की आस्था के सम्मान में है। उन्होंने कहा कि सेवा और सद्भाव का यह संदेश समाज में एकता और भाईचारे को और मजबूत करता है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री अमन नकवी, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद शीराज आलम, मंडल अध्यक्ष नसीम खान, सौरभ, अजय, अजमत अली सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


Discussion about this post