नया बदायूं, संवाददाता।
पवित्र सावन माह में कांवड़ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन, औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से जनपद में तीन स्थानों पर नि:शुल्क प्राथमिक उपचार एवं औषधि वितरण शिविर लगाए गए।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार के निर्देशन में पहला शिविर राम मेडिकल स्टोर, उझानी रोड के पास लगाया गया। इसका उद्घाटन औषधि निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने फीता काटकर किया। यहां कांवड़ यात्रियों को नि:शुल्क प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

दूसरा शिविर पाण्डित जी की कोठी, मेन रोड उझानी पर लगाया गया। इसका उद्घाटन भी औषधि निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने किया। वहीं तीसरा शिविर मेन रोड अलापुर में लगाया गया, जिसका शुभारंभ फीता काटकर किया गया।

शिविरों के माध्यम से कांवड़ यात्रियों को जरूरत के अनुसार नि:शुल्क प्राथमिक उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस पहल से यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर कांवड़ यात्रियों को तत्काल सहायता मिल सकेगी।

इस दौरान शिव स्वरूप गुप्ता, वीरपाल सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, सतीश चन्द्र, सुभाष गुप्ता, आयर्वेन्द्र सिंह, सुरेंद्र राजपूत, सदन गुप्ता, विवेक गुप्ता, रत्नेश वर्मा, शोभित गुप्ता, अशोक कुमार, अमन सक्सेना, जोगेंद्र यादव, फहीम उद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Discussion about this post