• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सोत नदी के पुनरुद्धार एवं कायाकल्प की कार्ययोजना तीन दिन में शासन को भेजने के निर्देश

Naya Badaun by Naya Badaun
August 11, 2026
सोत नदी के पुनरुद्धार एवं कायाकल्प की कार्ययोजना तीन दिन में शासन को भेजने के निर्देश
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

सीडीओ गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोत नदी के पुनरुद्धार एवं कायाकल्प को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सीडीओ ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्ययोजना तैयार कर तीन दिन के भीतर उच्च स्तर पर भेजने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने राजस्व विभाग को सोत नदी के बहाव क्षेत्र का सीमांकन कराने को कहा। उन्होंने नदी के पारिस्थितिक तंत्र एवं जैव विविधता के संरक्षण, अतिक्रमण की रोकथाम के लिए सघन वृक्षारोपण, जल उपयोग दक्षता बढ़ाने के लिए फसल चक्र में बदलाव, मनरेगा के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन, ग्रे वाटर और सीवेज प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नदी प्रदूषण की निगरानी, डी-सिल्टेशन तथा जल प्रवाह प्रबंधन जैसे कार्यों को कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए।

योजनाएं तैयार करने को कहा 
भूजल पर निर्भरता कम करने के लिए चेक डैम, ड्रिप सिंचाई और मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने से संबंधित योजनाएं तैयार करने को भी कहा। सीडीओ ने बताया कि अधिकांश विभागों द्वारा कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। नगर पालिका परिषद बदायूं एवं बिसौली तथा नगर पंचायत उसहैत एवं मुड़िया की कार्ययोजना प्राप्त न होने पर संबंधित अधिशासी अधिकारियों को दो दिन के भीतर कार्ययोजना उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए गए।

सोत नदी पुनः उद्गार
सीडीओ ने सभी प्रस्तावों का समेकन कर अभिसरण एवं कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम से सोत नदी के पुनरुद्धार की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

पौधरोपण की जियो टैगिंग तत्काल पूरी करने के निर्देश

जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने वर्ष 2026 में कराए गए वृक्षारोपण की जियो टैगिंग तत्काल पूर्ण कराने और इसकी सूचना प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को पर्यावरण से जुड़े विभिन्न प्रकार के वेस्ट की सूचना निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने को कहा।

यह रहे मौजूद
बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग विनीता सिंह, डीसी मनरेगा मीनाक्षी सक्सेना, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) अमित कुमार, एलबीसी राकेश मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous Post

फलों और फूलों से हुआ लिंगेश्वर नाथ महादेव का भव्य-दिव्य श्रृंगार

Next Post

उसावा के डॉक्टर राहुल सिद्धार्थ के साथ मारपीट-गाड़ी में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल, चार आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version