• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान : भाजपा की व्यापक तैयारी, 10 से 15 अगस्त तक राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा बदायूं

Naya Badaun by Naya Badaun
August 5, 2026
हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान : भाजपा की व्यापक तैयारी, 10 से 15 अगस्त तक राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा बदायूं
ShareShareShare

नय बदायूं, संवाददाता।

भाजपा द्वारा ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यशाला में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा तथा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने की रणनीति साझा की।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाला जनआंदोलन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अभियान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ पर पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अभियान संचालित करें और घर-घर पहुंचकर लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाए तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और सशक्त किया जाए।

मण्डलों पर होंगी कार्यशाला
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय चेतना को सशक्त करने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 06 अगस्त को सभी मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित होंगी। 10 से 12 अगस्त तक जनपद के प्रत्येक मंडल में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

13 का तिरंगा यात्रा
उन्होंने आगे बताया कि 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी तथा 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। साथ ही शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा बलों के जवानों का सम्मान भी किया जाएगा। 14 अगस्त को ‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर देश विभाजन की त्रासदी को याद किया जाएगा।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष आशीष शाक्य ने किया। इस अवसर पर बिल्सी की चेयरमैन ज्ञानवती सागर, उसावां की चेयरमैन प्रियंका चौहान, कछला के चेयरमैन जगदीश लोनिया, उझानी के ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, आसफपुर के ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण सागर, वीरेंद्र राजपूत, बिसौली प्रतिनिधि अमित पाठक, सहसवान प्रतिनिधि विक्रांत यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

गंगा का बड़ा जलस्तर : जटा गांव पहुंचकर डीएम ने लिया जायजा, ग्रामीणों से संवाद

Next Post

छह माह से वेतन न मिलने पर ईसीसी एजूकेटर संघर्ष मोर्चा ने सौंपा

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version