• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

समरसता संकल्प अभियान: बिसौली में निकली पावन कलश वंदन यात्रा, संत रविदास के संदेश से गुंजायमान हुआ नगर

Naya Badaun by Naya Badaun
August 4, 2026
समरसता संकल्प अभियान: बिसौली में निकली पावन कलश वंदन यात्रा, संत रविदास के संदेश से गुंजायमान हुआ नगर
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

भाजपा द्वारा संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को बिसौली नगर मंडल में भव्य पावन कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन ने पूरे नगर को भक्ति और समरसता के भाव से सराबोर कर दिया।

वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास महाराज की जन्मस्थली से लाई गई पावन माटी से सुशोभित कलश के स्वागत के लिए नगरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। जैसे ही यात्रा नगर में प्रवेश की, श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ निकली यह यात्रा पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र बनी रही।

यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने श्रद्धा भाव से कलश के दर्शन किए और संत रविदास महाराज के आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम के तहत यात्रा का पहला पड़ाव प्रातः 10 बजे शिव मंदिर, आसफपुर मोड़ पर रहा। इसके पश्चात साईं मंदिर (साईं कॉलोनी), खाटू श्याम मंदिर, बड़ा मंदिर साहूकारा तथा बनी महाराज मंदिर (बिल्सी रोड) पर क्रमशः कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय ने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाई और समरस समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट रखने और समानता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करते हैं।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा कि समरसता संकल्प अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आत्मीयता, समानता और सामाजिक एकता को सशक्त करने का व्यापक जनजागरण अभियान है। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और यह पावन कलश यात्रा उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित पाठक, मंडल महामंत्री वैभव शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

जिला महिला अस्पताल का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी

Next Post

चेहल्लुम पर निकला शिया समुदाय का जुलूस, इमाम हुसैन को दी गई अकीदत की पेशकश

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version