नया बदायूं, संवाददाता।
इनर व्हील क्लब बदायूं द्वारा केदारनाथ स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पीडीसी साधना ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार एवं भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
समाज को जागरूक करने का प्रयास
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा देना और समाज को नशा जैसी बुराई से मुक्त करना है। भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियान जारी रहेंगे।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी, सचिव पूजा रस्तोगी, कोषाध्यक्ष लावी रस्तोगी, आईएसओ ऋचा रस्तोगी, संपादक श्वेता रस्तोगी सहित क्लब की सदस्य अंजू रस्तोगी, संगम रस्तोगी, संगम वैश्य, कुसुम रस्तोगी, सुरभि रस्तोगी आदि उपस्थित रहीं।

Discussion about this post