• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

डेंगू मलेरिया को लेकर ग्रामीण इलाकों में उतरी मलेरिया विभाग और पाथ इंडिया संस्था की टीमें

Naya Badaun by Naya Badaun
July 15, 2026
डेंगू मलेरिया को लेकर ग्रामीण इलाकों में उतरी मलेरिया विभाग और पाथ इंडिया संस्था की टीमें
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगत और सीएचसी समरेर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिला मलेरिया अधिकारी अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया गया, जिसके तहत समरेर क्षेत्र के झुकसा गांव तथा जगत ब्लॉक के कई गांवों में भी टीम ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संक्रामक रोग मलेरिया और डेंगू को काबू में रखने के लिए पाथ इंडिया संस्था भी मैदान में उतर चुकी है। पाथ इंडिया संस्था की मंडल प्रभारी डॉक्टर ओजस्विनी ने जिला मलेरिया अधिकारी अमित कुमार तिवारी के साथ गांव देहात में जाकर हालत देख और अपनी रिपोर्ट तैयार की वही जनता को जागरूक किया।


निरीक्षण के दौरान चिकित्सा व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं एवं स्टाफ की उपस्थिति का गहनता से निरीक्षण किया गया। टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली और उनकी समस्याएं भी सुनीं। संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मरीजों को समय पर उपचार, दवाएं और आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान मलेरिया से संक्रमित मरीजों का विशेष रूप से फॉलोअप किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और दवा सेवन की पुष्टि की जाए, ताकि रोग के प्रसार को प्रभावी रूप से रोका जा सके।

दस्तक अभियान की पड़ताल
निरीक्षण टीम ने आशा कार्यकर्ताओं से ‘दस्तक अभियान’ के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। अभियान के तहत घर-घर जाकर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने, संदिग्ध मरीजों की पहचान करने और साफ-सफाई के प्रति लोगों को प्रेरित करने के प्रयासों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

सीएचसी की सुविधाओं पर समीक्षा
इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण व्यवस्था, लैब जांच, रिकॉर्ड संधारण एवं साफ-सफाई की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जहां कमियां पाई गईं, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

बरसात के मौसम में बरतें सावधानी
अधिकारियों ने कहा कि बरसात के मौसम में संचारी रोगों के फैलने की आशंका अधिक रहती है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता बेहद जरूरी है। आमजन से अपील की गई कि वे स्वच्छता बनाए रखें, जलभराव न होने दें और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।

Previous Post

बदायूं में महिला पीएसी बटालियन के निर्माण कार्य का डीजी पीएसी सहित अफसरों ने किया निरीक्षण

Next Post

भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के विरोध में भाकियू चढूनी का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को ज्ञापन

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version