नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश शासन के पौधरोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, शेखूपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत संस्थान परिसर में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 200 छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आरके वर्मा एवं डिप्टी रजिस्ट्रार आचार्य राजन मेंदिरत्ता ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का जीवन हैं। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।
आचार्य राजन मेंदिरत्ता ने कहा कि पौधरोपण केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य स्वतः ही साकार हो जाएगा।
इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर शिखा वर्मा, सना फ़ातिमा, समरीन परवीन, चरणजीत, अक्षांशु पटेल, नर्सिंग ट्यूटर राधा गौर, दयाराम, गौरव यादव, सुबोध पाठक, पंकज मिश्रा, दिनेश कुमार, अमन यादव तथा संस्थान के माली संगम एवं पंकज उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। संस्थान परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा समाज को हरित एवं स्वच्छ बनाने का आह्वान किया।

Discussion about this post