नया बदायूं, संवाददाता।
भाजपा द्वारा 12 जुलाई से जनपद में व्यापक पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने कहा कि पौधरोपण अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पौधारोपण के साथ उसका संरक्षण और नियमित देखभाल सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, क्योंकि पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उसे वृक्ष के रूप में विकसित करना उससे कहीं अधिक आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि डिजिटल लर्निंग ऐप भाजपा की विचारधारा, कार्यशैली और नेतृत्व के विजन को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। निरंतर सीखने वाला कार्यकर्ता ही समाज में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे स्वयं प्रशिक्षण प्राप्त करें और मंडल, शक्तिकेंद्र तथा बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान से जोड़ें।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई से जनपद के प्रत्येक बूथ पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा और हर कार्यकर्ता कम से कम 10 पौधे लगाने का संकल्प लेकर अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देगा। डिजिटल सशक्तिकरण पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा समय के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए संगठन को मजबूत कर रही है। डिजिटल लर्निंग ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला, मंडल और बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारी सरल ऐप के माध्यम से प्रशिक्षण पूर्ण कर अपना प्रमाणपत्र डाउनलोड करें कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शैलेंद्र मोहन शर्मा ने किया।
यह रहे मौजूद
जोगेंद्र सिंह पटेल, बीएस मौर्य, सीमा राठौर, सरिता वार्ष्णेय, प्रदीप चौधरी, उदयवीर दिवाकर, संदीप चौहान, अनुज माहेश्वरी, आशीष शाक्य, अजय तोमर, रचना शंखधार, राजवती वर्मा, विश्वजीत गुप्ता, सहदेव सागर, अनुराग दीक्षित, मुनेंद्र शाक्य, अचल शर्मा, अमिता उपाध्याय, केशव चौहान, हाजी सलीम, अनुपम पाठक, दुष्यंत सिंह, अनुज सक्सेना, देव सिंह यादव, शिवम शंखधार, आदित्य माहेश्वरी, रितेश चौहान, सचिन अग्रवाल, मनोज गुप्ता, सुनील सिंह, सर्वेश शाक्य, अविनाश शाक्य, सुनील गुर्जर, गुलशन प्रताप सिंह, वीरपाल सिंह यादव, राम चरण पाल, नौरंग पाल, ओमपाल राजपूत, राजीव शर्मा, राहुल देव शाक्य, मोहित तोमर, उपदेश सिंह, पीयूष माहेश्वरी, राघव सिंह, ललतेश ठाकुर, गोपाल शर्मा, विदेश श्रीवास्तव सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Discussion about this post