नया बदायूं, संवाददाता।
पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य को लेकर Inner Wheel Club बदायूं द्वारा विद्या नगर कॉलोनी में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पद रोपण के साथ-साथ जनता को जागरूक किया गया कि पर्यावरण संरक्षण बहुत बेहद जरूरी है।
शनिवार को इनरव्हील क्लब की ओर से इस अभियान में क्लब की अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी, सचिव पूजा रस्तोगी एवं अन्य सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई। अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हर व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और समाज में हरियाली बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

Discussion about this post