• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का बदायूं में ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों और जयघोष से गूंजा जनपद

Naya Badaun by Naya Badaun
July 5, 2026
भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का बदायूं में ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों और जयघोष से गूंजा जनपद
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

भाजपा के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद रविवार को प्रथम बार बदायूं आगमन पर पूरे जनपद में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। पुठी सराय से लेकर कछला चौराहा तक कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों के बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया गया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पूरे जनपद में स्वागत कार्यक्रमों की व्यापक तैयारियां की गई थीं। विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं, जिसके चलते सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए। सबसे पहले पुठी सराय में जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक प्रमुखों, चेयरमैनों, पार्टी पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विशाल मालाएं पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर और पुष्पवर्षा करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद बिनावर में भी ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।

बदायूं नगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य हर प्रसाद सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य तथा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के आवासों पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। वहीं पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने अपने पैतृक गांव त्रिलोकपुर (मलगांव) तथा वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक ने आदर्श मोटर्स पर उनका स्वागत किया।

उझानी स्थित बाबूजी कल्याण सिंह चौक पर पहुंचकर पूरन लाल लोधी ने बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित स्वागत समारोह में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद कछला चौराहा पर आयोजित भव्य स्वागत समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर सर्वोच्च दायित्व तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिलना उनके लिए सम्मान नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है। उन्होंने कहा कि बदायूं के कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ उनका स्वागत किया है, वह जीवनभर स्मरणीय रहेगा। यह सम्मान किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा, संगठन और कार्यकर्ता संस्कृति का सम्मान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने, प्रत्येक बूथ को मजबूत करने और उत्तर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बदायूं भाजपा परिवार ने अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन को ऐतिहासिक बनाकर संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ता शक्ति का परिचय दिया।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज सहित रविन्द्र पाल सिंह, दीपमाला गोयल, जेके सक्सेना, अनेकपाल सिंह, दिनेश कुमार सिंह, शिशुपाल शाक्य, अशोक भारतीय, यादवेंद्र सिंह शाक्य, ओम कृष्ण सागर, अनिल कुमार सिंह, जगदीश लोनिया, ओम प्रकाश सागर, धीरज सक्सेना, अतेंद्र विक्रम सिंह, सुभाष गुप्ता, शारदेन्दु पाठक, बुद्धपाल सिंह, राणा प्रताप सिंह, उमेश राठौर, सुधीर श्रीवास्तव, जोगेंद्र सिंह पटेल, एमपी सिंह राजपूत, उदयवीर दिवाकर, अनुज माहेश्वरी, विश्वजीत गुप्ता, अजय तोमर, सीमा राठौर, रचना शंखधार, आरती कश्यप, आशीष शाक्य, दुर्गेश वार्ष्णेय, कुंवर शिवम सिंह, मनोज शर्मा, किशन चंद्र शर्मा, सचिन अग्रवाल, सुनील सिंह, ललतेश ठाकुर, रितेश चौहान, केशव चौहान, धीरज पटेल, अनुज सक्सेना, पंकज सिंह, विजय शर्मा, वैभव शर्मा, राघव सिंह, अनुभव उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह का बदायूं में स्वागत, दरगाह परिसर में किया पौधरोपण

Next Post

गंगा एक्सप्रेस-वे औद्योगिक गलियारे को भूमि देने से किसानों का इंकार, डोलापुर में ग्राम चौपाल आयोजित

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version