नया बदायूं, संवाददाता।
सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर में एकादशी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया।
मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने आरती कर भगवान को प्रसाद का भोग लगाया, जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने जय श्रीराम, जय हनुमान, जय श्रीकृष्ण और जय श्री राधे के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
मंदिर की भव्य रंग-बिरंगी रोशनी एवं फूलों से सजावट की सेवा निक्की देवल की ओर से की गई। प्रसाद व्यवस्था में सुमित, राजीव रस्तोगी, अरविंद वैश्य, संजय राणा, दीपक वैश्य, राजू वैश्य और सोनी ज्वेलर्स का सहयोग रहा।
इस मौके पर रामगोपाल पटवा, प्रदीप पटवा, राजकुमार सिंह सेंगर, कन्हैया मिश्रा, वंश मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
