नया बदायूं, संवाददाता।
नगर पालिका परिषद में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका कार्यालय में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फ़ात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और उन्हें मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उनके संघर्ष को हमेशा याद रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने की दिशा में सच्चा कदम है।
पालिकाध्यक्ष फ़ात्मा रज़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि शहीदों और राष्ट्रनायकों के त्याग को याद करने का अवसर है। संविधान विविधता में एकता, समानता और अखंडता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आजादी और शहीदों का बलिदान व्यर्थ न जाए, इसके लिए प्रत्येक नागरिक को देशहित में निरंतर कार्य करना चाहिए।
पालिकाध्यक्ष फ़ात्मा रज़ा ने अनाथालय और नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में भी ध्वजारोहण किया। दोनों स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया।
भंडारे में कावड़ियों को बांटा प्रसाद
वहीं पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने नौशेरा छुइया मंदिर में कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन कराया। उन्होंने स्वयं कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान धार्मिक एवं राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन और मुशायरा
कवि सम्मेलन हुआ
नगर पालिका परिसर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा मुख्य अतिथि और पालिकाध्यक्ष फ़ात्मा रज़ा विशिष्ट अतिथि रहीं। कवियों और शायरों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में सभासद अनवर खां, भूरे पीर, मनोज चन्देल, अली अल्वी, अबरार अहमद, राजीव नारायण रायजादा, मुशाहिद, नवैद, मनोज कश्यप, उमा शंकर, प्रेमलता, भाग्यदेवी, ममता, भूदेवी चन्देल, अबरार सहित नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, अवर अभियंता सिविल सूर्य प्रताप सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार और लिपिक नवैद इकबाल गनी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवैद इकबाल गनी ने किया।
