• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

शिक्षक एमएलसी चुनाव में 70.67 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई प्रक्रिया

Naya Badaun by Naya Badaun
October 23, 2026
शिक्षक एमएलसी चुनाव में 70.67 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई प्रक्रिया
ShareShareShare

बदायूं, संवाददाता।

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का मतदान शुक्रवार को बदायूं में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले में कुल 3,935 मतदाताओं में से 2,781 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल 70.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बदायूं नगर पालिका परिषद और बिल्सी में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने को कहा।

समय के साथ बढ़ता रहा मतदान प्रतिशत

शिक्षक एमएलसी चुनाव में सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया जारी रही। सुबह 10 बजे तक 3,935 मतदाताओं में से 569 ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 16.49 रहा। दोपहर 12 बजे तक 1,420 मतदाता वोट डाल चुके थे और मतदान प्रतिशत 36.09 पहुंच गया। दोपहर दो बजे तक 2,119 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे मतदान प्रतिशत 53.85 हो गया। मतदान समाप्त होने तक कुल 2,781 वोट पड़े और मतदान प्रतिशत 70.67 दर्ज किया गया।

कड़ी सुरक्षा में बरेली भेजी गईं मतपेटिकाएं

मतदान समाप्त होने के बाद जिले के सभी 10 मतदेय स्थलों की सीलबंद मतपेटिकाएं प्राप्त कर ली गईं। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल की निगरानी में बरेली स्थित स्ट्रांग रूम भेज दिया गया। मतपेटिकाओं को 27 अक्टूबर तक कड़ी सुरक्षा में सुरक्षित रखा जाएगा। इसी दिन बरेली में मतगणना संपन्न होगी।

Previous Post

बदायूं में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, छह अवैध अस्पताल सील

Next Post

दातागंज स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी ने रामगंगा में कूदकर दी जान

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version