नया बदायूं

सपा लोहिया वाहिनी की 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित

बदायूं, संवाददाता।

समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक एवं सांसद धर्मेंद्र यादव तथा सांसद आदित्य यादव के निर्देश पर सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप सिंह ने 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में आकाशदीप खटीक को महासचिव और श्रवण पराशरी को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मोहित यादव, धर्मपाल मौर्य, सौरव यादव, देव सिंह, वीरबहादुर, हेमेंद्र प्रताप सिंह, सचिन गुप्ता, रामनिवास यादव, गौरव कुमार, कुलदीप सिंह, अनोज यादव, अफजल फारूखी, अरविंद यादव, ईशपाल यादव और धीरेन्द्र यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
वहीं नंदकिशोर भारद्वाज को बिल्सी, करन प्रताप सिंह को बिसौली, छोटू सैनी को सहसवान और विनोद मौर्य को दातागंज विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही जिले के सभी नगर अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।
इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

Exit mobile version