नया बदायूं

बदायूं में 1975 अभ्यार्थियों ने छोड़ दी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई गई। मजिस्ट्रेट अफसरों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। वहीं पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा कराई गई। बड़ी संख्या में आकर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। डीएम-एसएसपी परीक्षा के दौरान केंद्रों पर भ्रमण करते रहे और फिर केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की गई। जिससे परीक्षा में पूरी तरह से पारदर्शिता बनी रहे।

बदायूं जनपद में रविवार 26 अप्रैल को पहले दिन उत्तर प्रदेश होमगार्डस परीक्षा को संपन्न कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा जनपद में 15 केंद्रों पर सकुशल रूप से संपन्न हुई। जिसमें प्रथम पाली में 5232 अभ्यार्थियों में से 4257 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 975 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 5232 अभ्यार्थियों में से 4232 उपस्थित रहे और 1000 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में उपस्थिति प्रतिशत 81.36 फीसदी तथा द्वितीय पाली में उपस्थिति प्रतिशत 80.89 फीसदी रही। जनपद के सभी 15 केंद्रों पर प्रथम दिवस की परीक्षा शांति पूर्वक सम्पन्न हुई। बतादें कि जनपद में 27 अप्रैल को भी परीक्षा संपन्न कराई जायेगी।

Exit mobile version