नया बदायूं

बकाया टैक्स जमा नहीं करने वाले 16 वाहन सीज, 64 के चालान

 

 

बदायूं संवाददाता।

शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली को लेकर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान लंबे समय से बकाया टैक्स जमा नहीं करने वाले 16 वाहनों को सीज किया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 64 दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के चालान किए गए।

परिवहन विभाग की कार्रवाई में चार ईको वैन, दो बड़ी बसें, पांच ई-रिक्शा और पांच ऑटो शामिल हैं। सीज किए गए वाहनों को पुलिस लाइन बदायूं, उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं और थाना सहसवान में खड़ा कराया गया है।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सघन चेकिंग की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

लाडो डिटर्जेंट

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों का बकाया टैक्स समय से जमा करें। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

विभाग ने चेतावनी दी है कि बकाया टैक्स जमा नहीं करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Exit mobile version