बदायूं, संवाददाता।
डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग ने प्रवर्तन अभियान चलाकर 12 वाहनों को सीज किया और 14 वाहनों के चालान किए। कार्रवाई के दौरान 4 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया।
सीज किए गए वाहनों में दो स्कूल बस, दो हल्के मालवाहक वाहन, दो मिल्क टैंकर, चार ट्रैक्टर-ट्रेलर और दो भारी बस शामिल हैं। इनमें आठ वाहन थाना कुंवरगांव और चार उप संभागीय परिवहन कार्यालय में सीज किए गए।
परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से आवश्यक दस्तावेज पूरे रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।
