• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सामूहिक विवाह : एक ही मंडप में किसी ने डाल सात फेरे तो किसी ने किया निकाह कबूल

Naya Badaun by Naya Badaun
December 14, 2022
सामूहिक विवाह : एक ही मंडप में किसी ने डाल सात फेरे तो किसी ने किया निकाह कबूल

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवदंपत्ति।

ShareShareShare

बदायूं। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं निकाह योजना के तहत ब्लाक ए‌वं तहसील मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर बदायूं क्लब के अलावा दातागंजए म्याऊंए सहसवान मुख्यालयए बिसौलीए अंबियापुर इस्लामनगर के ब्लाक मुख्यालय सहित सात स्थानों पर विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने पिता और भाई बनकर आशीर्वाद दिया और बेटियों को विदाई दी।

बदायूं क्लब में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।

बुधवार को शहर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंहए सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ताए डीएम मनोज कुमारए सीडीओ केशव कुमारए डीडीओ रामसागर यादवए पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक एवं धर्मेंद्र शाक्यए दीपमाला गोयल सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवदम्पत्तियों पर पुष्प वर्षा की एवं आशीर्वाद दिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जीवन में सबसे बड़ा दान कन्या दान ही माना जाता है। सदर विधायक ने कहा कि योगी सरकार ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर सबका साथ सबका विकास करने का एक ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो सपना देखा था कि किस प्रकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का विकास किया जाए उसी सपने को साकार करने में यूपी सरकार कार्यरत है। विवाह योजना में प्रत्येक जोडे़ को 51 हजार रुपए धनराशि का लाभ दिया। जिसमें 35 हजार रुपए वधु के बैंक खाते मेंए 10 हजार रुपए विवाह संस्कार को आवश्यक सामग्री के लिए जैसे कपड़ेए गहने एवं 07 वर्तन तथा 6 हजार रुपए की धनराशि विवाह आयोजन की व्यवस्थाओंध्अथितियों के स्वागत सत्कार में व्यय की गई है। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनमए महाराज सिंह मौजूद रहे।

कहां कितनी हुई शादियां
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत बदायूं क्लब में 147 तथा ब्लाक उझानी में 40ए उसावां में 51ए म्याऊं में 48ए समरेर में 32ए दातागंज में 29ए दहगवां में 27ए सहसवान में 49ए अंबियापुर में 45ए इस्लामनगर 35ए कादरचौक में 48ए वजीरगंज में 37ए जगत में 28ए सालारपुर में 33ए आसफपुर में 71ए बिसौली में 59 सहित कुल 632 का विवाह सम्पन्न हुआए जिसमें कुल 31 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कुबूल किया।

 

आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम।

दूल्हे के इंतजार में लौटी दुल्हन
म्याऊं ब्लाक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम हुआ। जिसमें दो दुल्हन दूल्हे के संग सात फेरे लेने पहुंची। दुल्हन समय से पहुंच गईंए इंतजार करना शुरू किया और दोपहर से शाम हो गई लेकिन दूल्हा नहीं पहुंचे तो दुल्हन इंतजार करते.करते वापस लौट गईं।

कहां किसने दिया आशीर्वाद

म्याऊं में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंहए आवला सांसद पुत्री कीर्ति कश्यपए ब्लाक प्रमुख म्याऊं प्रतिनिधि केसी शाक्यए उसावां ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार सिंहए रवेंद्र प्रताप सिंहए नन्हे लाल शर्माए कुंवरपालए बीडीओ अनुरुद्ध मिश्राए एडीओ पंचायत म्याऊं शशिकांत शर्माए हरिओम सिंहए दिनेश सिंह ने आशीर्वाद दिया। बिल्सी में विधायक हरीश शाक्य एवं ब्लाक प्रमुख रेखा भारतीए एसडीएम प्रवर्धन शर्माए सीओ सुनील कुमार ने तथा बिसौली में पूर्व विधायक कुशाग्र सागर व एमएलसी जितेंद्र यादवए एसडीएम ज्योति शर्माए ब्लाक प्रमुख सरला दिवाकरए ओमकृष्ण सागरए पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठकए भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने आशीर्वाद दिया। वहीं सहसवान में ब्लाक प्रमुख पति विक्रांत यादवए दहगवां ब्लाक प्रमुख सुभाष गुप्ता ने आशीर्वाद दिया।

 

Previous Post

निकाय चुनाव : बदायूं के दावेदारों के टिकट पर कासगंज और लखनऊ में लगेगी मुहर

Next Post

विद्यालय के निर्माण कार्यों में लापरवाह दो शिक्षक निलंबित

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version