नया बदायूं

बदायूं के वार्डों में बिना भेदभाव विकास : 22.38 लाख की सड़कों-नालियां जनता को समर्पित

नया बदायूं, संवाददाता।
नगर में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों की खास बात यह है कि इनमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समेत सभी समुदायों के क्षेत्रों में समान रूप से सड़कों, गलियों, नालियों, सफाई व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यही कारण है कि शहर के नागरिकों में इन कार्यों को लेकर संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिल रहा है।

शहर नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रज़ा ने 22 लाख 38 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सीसी सड़कों और नाली निर्माण कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। यह उद्घाटन कार्यक्रम शहर के दो प्रमुख वार्डों वार्ड संख्या 10 और वार्ड संख्या 24 में आयोजित किया गया, जहां लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव की शिकायतें सामने आ रही थीं। वार्ड संख्या 10 के तहत मछली बाजार क्षेत्र में शराफत सब्जी वाले की दुकान से लेकर अनीस भाई की दुकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इस परियोजना पर लगभग 6 लाख 45 हजार रुपये की लागत आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में बरसात के समय जलभराव की समस्या अत्यधिक गंभीर हो जाती थी। अब सीसी सड़क और पक्की नाली बनने से इस समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। यहां चेयरमैन का फूल-मालाओं से स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इधर, वार्ड संख्या 24 में नत्थू के मकान से प्रीतम की पुलिया तक सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया गया। सीसी सड़क में 15 लाख 93 हजार रुपये है। पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि उनका उद्देश्य शहर के प्रत्येक नागरिक को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा और हर वार्ड में समान रूप से काम किया जाएगा। इस मौके पर सभासद मोहम्मद नईम, नवैद, मोहम्मद रफीक, नईम, शफी अहमद, मोहम्मद मियां, अन्नू बेगम, शाहिद रवान, शाबाना, शाफिया, दानिश, बब्लू, मिंटू, नईम, बच्चन सहित मौजूद रहे।

Exit mobile version