नया बदायूं

दिव्यांगों ने किया सीएमओ कार्यालय का घेराब, वसूली का लगाया आरोप

बदायूं, संवाददाता नया बदायूं। 
दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनने में तमाम कठिनाइयां आ रही हैं। इसको लेकर लंबे समय से परेशान हैं। दिव्यांगजन विकास बोर्ड से लेकर सीएमओ कार्यालय तक उनको परेशान किया जा रहा है। ऐसे आरोप लगाते हुए दिव्यांगजनों ने सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। ‌वहीं प्रभारी सीएमओ को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मांग कि है कि दिव्यांगजनों के कामकाज को प्रभावित न किया जाये और अवैध वसूली पर रोक लगाई जाये। सीएमओ ने आश्वास्त करके भेजा है।

सोमवार की दोपहर को सीएमओ कार्यालय पर भारतीय दिव्यांग सेवा समिति के बैनर तले सैकड़ों दिव्यांग पहुंच गये। दिव्यांगजनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शकील के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. मोहन झा को ज्ञापन सौंपा है। सीएमओ से पहले कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा। सीएमओ को दिये गये ज्ञापन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि दिव्यांगों की प्रमुख मांगों को लेकर निरंतर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर दिव्यांगों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कहा कि हमारी मांगों को पूरा किया जाये बरना आंदोलन किया जायेगा। कहा कि दिव्यांग एक्ट अधिनियम 2016 पूर्ण रूप से लागू किया जाये। दिव्यांगों को आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाये जायें। दिव्यांग पेंशन एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपये की जाये। दिव्यांगों पर हो रहे अत्याचार को पूर्ण रूप से रोका जाये। दिव्यांगों को रोजगार दिलाया जाये। रोडवेज बसों में दिव्यांगों को परिचालक परेशान करते हैं, उनके साथ गलत व्यवहार नहीं किया जाये। इसके अलावा कहा कि दिव्यांग बोर्ड में प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर वसूली की जाती है उसको रोका जाये। सीएमओ कार्यालय में प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर जब तक पैसा न दो तो चक्कर लगवाये जाते हैं। ऐसी समस्याओं को दूर किया जाये। इस पर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने आश्वासन दिया कि बोर्ड और कार्यालय में किसी भी तरह की वसूली नहीं करने दी जायेगी। प्रमाण पत्र बनवाने में परेशान अगर कोई कर्मचारी करता है तो कार्रवाई की जायेगी। सभी को पूर्ण रूप से आश्वास्त किया। इस मौके पर प्रभात कुमार, सुधीर कुमार, अली नबाव आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version